Homeदेशमुंबई में बड़ा हादसा! समंदर के बीच डूबी यात्रियों से भरी नाव,...

मुंबई में बड़ा हादसा! समंदर के बीच डूबी यात्रियों से भरी नाव, 85 लोग थे सवार

बुधवार (18 दिसंबर) को नाव मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा के लिए निकली। बीएमसी के मुताबिक इस पर 85 लोग सवार थे। जैसे ही नाव बीच समंदर में पहुंची वो डूब गई।

-

Mumbai Boat Accident News: मुंबई के समुद्र तट के पास एक यात्रियों से भरी नाव पलट गई। जिसमें से 80 लोगों को बचा लिया गया है और एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है की नाव पर 85 यात्री सवार थे। इंडियन कोस्ट गार्ड की नाव बचाव और तलाशी अभियान में जुटी है। बुधवार (18 दिसंबर) को नाव मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा के लिए निकली। बीएमसी के मुताबिक इस पर 85 लोग सवार थे। जैसे ही नाव बीच समंदर में पहुंची वो डूब गई।

एक की मौत 5 की हालत गंभीर

बीएमसी ने एक बयान में कहा कि,’नाव में चालक दल समेत कुल 85 यात्री सवार थे अब तक 80 लोगों को बचा लिया गया है और 5 लोग लापता हैं। अस्पताल में भर्ती पांच लोगों की हालत गंभीर है और उनमें से एक की मौत हो गई है बाकी लोगों की हालत स्थिर है।’ मुख्यमंत्री देवेंद्र फद्वीश ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक यह मेरी गेटवे ऑफ इंडिया से यात्रियों को लेकर एलीफेंटा गुफाओं तक जा रही थी। वहीं हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है ‌

अभी तक नहीं पता चली हादसे के पीछे की वजह

हालांकि आपको बता दे अभी तक हाथ से के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है। वहीं भारतीय तटरक्षक अधिकारी ने बताया कि बचाए गए लोग तटरक्षक जहाज सुभद्रा कुमारी चौहान पर सवार हैं। वही एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय नीलकमल नामक एक नौका पर 80 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।

Read More-गाबा टेस्ट हुआ ड्रा, अब WTC Final कैसे खेलेगी टीम इंडिया? जाने पूरा समीकरण

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts