Thursday, February 5, 2026
Homeदेशघर स्कूल से घर ले जाते समय ऑटो ड्राइवर ने छात्रा के...

घर स्कूल से घर ले जाते समय ऑटो ड्राइवर ने छात्रा के साथ की गंदी हरकत, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विशाल देशमुख के नाम पर हुई है। आरोपी ऑटो ड्राइवर नाबालिक छात्रा को रोज स्कूल छोड़ने और लाने का काम करता था।

-

Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में एक ऑटो ड्राइवर ने नाबालिक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ऑटो ड्राइवर के इस अश्लील हरकत को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विशाल देशमुख के नाम पर हुई है। आरोपी ऑटो ड्राइवर नाबालिक छात्रा को रोज स्कूल छोड़ने और लाने का काम करता था। इस मामले ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

अकेले देखकर नाबालिक के साथ करने लगा अश्लील हरकत

दरअसल यह मामला नागपुर के अजनी थाना क्षेत्र का है। जहां ऑटो ड्राइवर पीड़ित नाबालिक छात्रा को स्कूल से घर छोड़ने ले जा रहा था इसी दौरान सुनसान जगह पर छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी इस मौके पर कुछ लोगों ने ऑटो ड्राइवर के इस कृत्य को मोबाइल के कमरे में कैद कर लिया और वीडियो वायरल कर दिया वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के मिला एफ पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के परिवार ने शिकायत देने से मना कर दिया है। लेकिन पुलिस पूरे मामले में निष्ठा से कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में डीपीसी विजयकांत सागर ने बताया कि पूरे मामले का वीडियो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करनी शुरू कर दी है आरोपी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Read More-‘सुहागन चुड़ैल’ के अवतार में निया शर्मा ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें,अदाएं देख छूटे फैंस के पसीने

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts