Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में पचकोरा के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब 5 बजे पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई। पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए और सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जिससे 11 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना पर अमित शाह ने जताया दुख
जलगांव में हुए ट्रेन हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए कहा कि,”महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुखद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर हादसे की जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना- मंत्री गुलाबराव
महाराष्ट्र के मंत्री गुलाब राव पाटील ने कहा कि हम केंद्र सरकार से विनती करते हैं कि वह मृत और जख्मी लोगों को आर्थिक मदद करें। यह घटना अफवाह की वजह से हुई और मृतकों की संख्या बढ़ाने की संभावना है। वही मंत्री गिरीश महाजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी लगातार घटने का संज्ञान ले रहे हैं।
Read More-बाल- बाल बची इस फेमस एक्ट्रेस की जान, घंटों गले में अटकी रही गोली, सांस लेने में हुई दिक्कत
