Homeदुनिया“हरगिज नहीं मिलूंगा…” सऊदी प्रिंस के एक फैसले से हिल गई पाकिस्तान...

“हरगिज नहीं मिलूंगा…” सऊदी प्रिंस के एक फैसले से हिल गई पाकिस्तान की सत्ता, आसिम मुनीर की प्लानिंग हुई फेल

Saudi Arabia Pakistan News: UAE के राष्ट्रपति के पाकिस्तान दौरे के बाद सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान नाराज, आसिम मुनीर से मिलने से इनकार, पाकिस्तान की सत्ता में बदलाव की चर्चाएं तेज।

-

Middle East में यमन को लेकर हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और इसका असर अब पाकिस्तान की राजनीति और सैन्य नेतृत्व पर भी साफ दिखने लगा है। यमन में यूएई समर्थित साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) ने हदरामौत और महरा जैसे रणनीतिक इलाकों पर कब्जा कर लिया है, जिससे सऊदी अरब और यूएई आमने-सामने आ गए हैं। सऊदी अरब पहले ही यूएई को चेतावनी दे चुका है कि वह यमन से अपनी सैन्य मौजूदगी कम करे। हाल ही में सऊदी अधिकारियों का विमान अदन एयरपोर्ट पर उतरने से रोका जाना इस तनाव की गंभीरता को दिखाता है। इसी पृष्ठभूमि में UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का पाकिस्तान दौरा हुआ, जिसने सऊदी नेतृत्व को और नाराज कर दिया।

UAE के पाकिस्तान दौरे से भड़के मोहम्मद बिन सलमान

पाकिस्तानी सेना के पूर्व मेजर आदिल राजा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि UAE के राष्ट्रपति के पाकिस्तान दौरे के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बेहद नाराज हैं। आदिल राजा के अनुसार, प्रिंस सलमान ने न सिर्फ पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर बल्कि किसी भी पाकिस्तानी नेता से मिलने से साफ इनकार कर दिया है। बताया गया कि यमन में यूएई से भेजे गए हथियारों की खेप पर सऊदी एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की भूमिका सऊदी को पसंद नहीं आई। इसके बावजूद पीएम शहबाज शरीफ ने नूरखान एयरबेस पर UAE राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया। यही कदम सऊदी अरब के लिए नाराजगी की वजह बना।

आसिम मुनीर की रियाद योजना फेल, अंदरूनी दबाव बढ़ा

आदिल राजा के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस पूरे घटनाक्रम के बाद हालात संभालने के लिए रियाद जाकर मोहम्मद बिन सलमान से मिलने की योजना बना रहे थे, ताकि सऊदी को यह भरोसा दिलाया जा सके कि पाकिस्तान किसी एक खेमे में नहीं है। लेकिन सऊदी प्रिंस ने साफ शब्दों में मिलने से इनकार कर दिया। इससे पाकिस्तान की सैन्य और राजनीतिक लॉबी में बेचैनी बढ़ गई है। पूर्व मेजर का दावा है कि सऊदी की नाराजगी से मुनीर डरे हुए हैं क्योंकि सऊदी अरब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और कूटनीति में अहम भूमिका निभाता रहा है। हाल ही में मुनीर को सऊदी सम्मान दिया गया, लेकिन खुद मोहम्मद बिन सलमान का मौजूद न होना भी कई संकेत देता है।

पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेज

आदिल राजा ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान की राजनीति में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। उनके अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज इस समय दुबई में मौजूद हैं और UAE सरकार से लगातार संपर्क में हैं। आरोप है कि वे चाहते हैं कि UAE राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद, आसिम मुनीर पर दबाव बनाएं ताकि मरियम नवाज को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाया जा सके। वहीं दूसरी ओर, आदिल राजा का कहना है कि सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इमरान खान को जेल से बाहर देखना चाहते हैं। यही वजह है कि सऊदी और यूएई के बीच बढ़ता तनाव अब सीधे पाकिस्तान की सत्ता और सेना के संतुलन को प्रभावित कर रहा है।

 

Read More-‘अमेरिका से उठा सवाल और भारत में मचा बवाल’, उमर खालिद के नाम पर क्यों फिर घेरे में आए Rahul Gandhi?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts