Home खेल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? उप कप्तान शुभमन गिल...

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? उप कप्तान शुभमन गिल ने दिया जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं इस सवाल पर भारतीय टीम के उप कप्तान शुभमन गिल ने जवाब दिया है।

0
rohit sharma

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के कप्तानी में भारत चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुका है इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलना है। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल कर लेती है तो टीम इंडिया चैंपियन ट्रॉफी की चैंपियन बन जाएगी। आपको बता दे की खबरें है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं इस सवाल पर भारतीय टीम के उप कप्तान शुभमन गिल ने जवाब दिया है।

रोहित शर्मा लेंगे संन्यास?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और उप कप्तान शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग का हिस्सा बने हैं जहां पर शुभमन गिरने कई सवालों के जवाब दिए हैं इस दौरान जब सुमंगिल से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा “अभी तो हमारा फोकस जीत पर है। फिलहाल टीम में इसे लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही है। इस पर रोहित भाई ही फैसला करेंगे। अभी उनका भी फोकस चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जीतने पर ही है। फिलहाल, इसे कोई चर्चा नहीं है।”

T20 वर्ल्ड कप के बाद लिया था सन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को t20 विश्व कप 2024 का विजेता बनाया था। भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीता था जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अचानक संन्यास की घोषणा कर दी थी रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था जिस कारण क्रिकेट फैंस के मन में डर है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा संन्यास ले सकते हैं। हालांकि अभी तक संन्यास को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Read More-शमी के रोजाना रखने पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने दिया बड़ा बयान, रोहित को कहा था मोटा

Exit mobile version