Homeखेलन्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर होंगे कप्तान रोहित शर्मा? सामने आई...

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर होंगे कप्तान रोहित शर्मा? सामने आई बड़ी अपडेट

बुधवार के दिन भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की लेकिन इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा नहीं बने उन्होंने प्रैक्टिस छोड़ने का फैसला लिया।

-

Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन एक बार फिर से धमाकेदार रहा है और टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को भी चैंपियन ट्रॉफी में हराया है। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम का सामना चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड से होने जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर भारतीय फैंस की धड़कनें तेज हो सकती हैं।

फिट नहीं है रोहित शर्मा?

बुधवार के दिन भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की लेकिन इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा नहीं बने उन्होंने प्रैक्टिस छोड़ने का फैसला लिया। रोहित शर्मा ने इस दौरान कोई भी कठिन फिजिकल एक्टिविटी नहीं की। स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई की निगरानी में कप्तान रोहित शर्मा को धीमे-धीमे जोगिंग करते हुए देखा गया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से हो सकते हैं बाहर

आपको बता दे कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे हालांकि उसके बाद रोहित शर्मा ने बताया था की चिंता की कोई भी बात नहीं है वह पूरी तरह से ठीक है लेकिन सामने आए ताजा अपडेट के अनुसार ऐसा लग रहा है कि रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में आराम ले सकते हैं। क्योंकि भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह पर की कर चुकी है और न्यूजीलैंड टीम की सेमीफाइनलिस्ट हो चुकी है।

Read More-23 साल के अफगान बल्लेबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी में मचाया गदर, 177 रन की पारी खेल तोड़ दिए कई विश्व रिकॉर्ड

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts