Team India Test Captain: विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तानी तीनों फॉर्मेट में संभाल रहे थे लेकिन t20 विश्व कप 2024 के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था जिसके बाद वह वनडे और टेस्ट में भारत के कप्तान थे लेकिन आईपीएल के बीच रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया जिस कारण भारतीय टीम को टेस्ट के लिए नए कप्तान का चयन करना है। टीम इंडिया के नए कप्तान की रेस में कुछ खिलाड़ियों का नाम सबसे पहले सामने आ रहा है।
कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट टीम के कप्तान को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी राय रखी है जिसमें हरभजन सिंह ने कहा “रोहित शर्मा बड़े दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रहे। अगर वो नहीं तो किस पर नजर जाती है। मेरे लिहाज से तो बुमराह, अगर आप आगे की सोच रहे हैं तो वो उपकप्तान भी हैं। जरूर आप शुभमन गिल की तरफ भी सोच रहे होंगे लेकिन उन्हें समय दे सकते है। कम से कम एक साल के लिए, इस दौरान आप गिल को तैयार कीजिए।” इसके अलावा संजय बंगार ने कहा “जसप्रीत बुमराह को तो कप्तान बनाना ही चाहिए क्योंकि वह कप्तानी के लिए रेस में थे। केएल राहुल उपकप्तान के लिए अच्छे विकल्प हैं।”
आकाश चोपड़ा ने कहीं ये बात
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टेस्ट टीम के कप्तान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा “सिडनी टेस्ट में इंजरी हुई और जसप्रीत बुमराह चले गए, बुमराह की इंजरी की समस्या थी, वो 2-3 महीने बाहर रहे। पता नहीं सेलेक्टर्स किस तरह सोच रहे होंगे। क्या वह पांच टेस्ट मैच खेलेंगे भी, या उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए आप 3-4 खिलाएंगे फिर बीच में उनको ब्रेक देंगे। नहीं तो वह पूरी तरह आइडल हैं, उनसे बेहतर कोई नहीं है।”
