Monday, February 2, 2026
Homeखेल‘मैं अक्षर को डिनर पर ले जाऊंगा...’ हैट्रिक बॉल पर कैच छोड़ने...

‘मैं अक्षर को डिनर पर ले जाऊंगा…’ हैट्रिक बॉल पर कैच छोड़ने के बाद क्या बोले रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने हैट्रिक बॉल पर कैच छोड़ दिया जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल को लेकर बड़ा बयान दिया है और कैच छोड़ने पर अपना रिएक्शन दिया है।

-

Rohit Sharma: टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में छह विकेट से शानदार जीते दर्ज की है और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के साथ शुरुआत की है। बांग्लादेश के खिलाफ अक्षर पटेल ने बहुत ही घातक गेंदबाजी की लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की एक गलती की वजह से वह हैट्रिक लेने से चूक गए। रोहित शर्मा ने हैट्रिक बॉल पर कैच छोड़ दिया जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल को लेकर बड़ा बयान दिया है और कैच छोड़ने पर अपना रिएक्शन दिया है।

क्या बोले रोहित शर्मा?

मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से जब अक्षर पटेल की हैट्रिक बॉल पर आसान सा कैच छोड़ने पर सवाल किए गए तब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा “मैं उसे (अक्षर पटेल) कल डिनर पर ले जा सकता हूं। वह एक आसान कैच था। मुझे वह कैच पकड़ना चाहिए था, मैंने स्लिप में खड़े होकर जो मानक स्थापित किए हैं, लेकिन ऐसी चीजें होती रहती हैं।” रोहित शर्मा के कर छोड़ने के बाद अक्षर पटेल पूरी तरह से निराश हो गए थे हालांकि रोहित शर्मा ने भी अक्षर पटेल से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी।

अक्षर पटेल ने दिया ये रिएक्शन

अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का शानदार अवसर था लेकिन कप्तान की एक गलती की वजह से वह इतिहास नहीं रच पाए। इसके बाद अक्षर पटेल ने भी इस घटना पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा “बहुत कुछ हुआ। मुझे नहीं पता था कि यह आउट था,

लेकिन केएल राहुल ने अपील की, और यह आउट था। फिर, मुझे दूसरा विकेट मिला। तीसरी गेंद पर जब किनारा लगा तो मुझे लगा कि मैंने अपनी हैट्रिक ले ली है। मैंने जश्न मनाना शुरू किया, और फिर मैंने देखा रोहित शर्मा ने कैच छोड़ दिया। मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं की और बस वापस आ गया। हर कोई गलती करता है।”

Read More-बांग्लादेश पर जीत के बाद प्वाइंट टेबल में कहां पर है टीम इंडिया? जाने अपडेट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts