Shubhman Gill: आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ दिया था जिस कारण हार्दिक पांड्या की जगह पर आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को दे दी गई। शुभमन गिल आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2024 में शुभमन गिल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने शुभमन गिल को बड़ी सलाह दी है।
वीरेंद्र सहवाग ने गिल को दी बड़ी सलाह
हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शुभमन गिल के आईपीएल 2024 में प्रदर्शन को लेकर बात की है। जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने कहा “मुझे लगता है कि वह भाग्यशाली हैं कि उनका नाम टी20 वर्ल्ड कप के रिजर्व में है। केएल राहुल और रुतुराज गायकवाड़ तो उसमें भी नहीं हैं। यह एक अच्छी बात है और उन्हें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। अगली बार उन्हें एक बार मौका मिलने के बाद उसे जाने नहीं देना चाहिए। उन्हें अच्छी स्ट्राइक रेट से रन बनाने पर ध्यान देना चाहिए ताकि उनकी जगह ना ली जाए।”
ऐसा गिल आईपीएल 2024 में गिल का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस के कप्तानी करते हुए 11 मैच खेले हैं। इस दौरान शुभमन गिल ने 322 रन बनाए हैं। शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट भी अच्छा नहीं रहा है क्योंकि शुभमन गिल के लिए आईपीएल 2024 में अभी तक 137 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाए हैं।
Read More-पाकिस्तान को सता रहा किंग कोहली का डर! बाबर बोले- ‘विराट के खिलाफ हम योजना बनाएंगे…’
