Virat-Anushka on Plane Crash: आज 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है। जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इस विमान में 242 लोग मौजूद थे जिसमें 241 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। अहमदाबाद में क्रश हुए एयर इंडिया के विमान पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और मारे गए लोगों के लिए प्रार्थनाएं की हैं।
विराट ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अहमदाबाद में हुए हादसे को लेकर अपना रिएक्शन दिया है जहां पर विराट कोहली ने अहमदाबाद हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुजरात के अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे को लेकर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “आज अहमदाबाद में विमान के क्रैश होने से चौंक गया हूं। जो भी लोग इससे प्रभावित हुए हैं, मैं उन सभी के परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।”
अनुष्का शर्मा ने भी जताया दुख
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और लिखा “आज अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थनाएं सबके साथ हैं।”
