Homeखेलटीम इंडिया का सबसे बड़ा दुश्मन है ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, रिकॉर्ड देखकर...

टीम इंडिया का सबसे बड़ा दुश्मन है ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, रिकॉर्ड देखकर खौफ खाते हैं भारतीय गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया टीम के खूंखार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड भारतीय टीम के खिलाफ आश्चर्यजनक रहा है हमेशा ही ट्रेविस हेड का बल्ला भारत के खिलाफ आग उगलता है। क्योंकि ट्रेविस हेड ने साल 2023 से अब तक भारत के खिलाफ अभी तक छह टेस्ट मैच खेले हैं।

-

Ind vs Aus: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी खेली जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था जिसके बाद अब दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। आज आपको हम इस आर्टिकल में ऑस्ट्रेलिया के के ऐसे खूंखार बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे भारतीय गेंदबाज भी खौफ खाते हैं। जिसका रिकॉर्ड देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

बहुत ही खतरनाक है ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया टीम के खूंखार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड भारतीय टीम के खिलाफ आश्चर्यजनक रहा है हमेशा ही ट्रेविस हेड का बल्ला भारत के खिलाफ आग उगलता है। क्योंकि ट्रेविस हेड ने साल 2023 से अब तक भारत के खिलाफ अभी तक छह टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें वह 594 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके नाम तीन अर्धशतक और दो शतक दर्ज हैं। पिछले 6 पारियों में ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ दो शतक और दो अर्ध शतक लगाए हैं। जिसमें उन्होंने 424 पिछली 6 पारियों में रन बनाए हैं।

दो बार छीन चुका आईसीसी ट्रॉफी

ट्रेविस हेड को इसलिए अभी भारत का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है क्योंकि साल 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनवाया था। उस मैच में ट्रेविस हेड प्लेयर ऑफ द मैच गए थे। इसके बाद अहमदाबाद में साल 2023 के वनडे विश्व कप में भी ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ शतक लगाकर करोड़ों भारतीय फैंस का सपना तोड़ दिया था। उस मैच में भी ट्रेविस हेड ने शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बनाया था। अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी ट्रेविस हेड का बल्ला आग उगल रहा है।

Read More-OMG! सिराज ने 181.6 kmph की स्पीड से फेंकी गेंद, तोड़ दिया शोएब अख्तर का वर्ल्ड रिकॉर्ड?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts