T20 World Cup: वनडे विश्व कप 2023 के बाद अब अगले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में T20 वर्ल्ड कप 2024 का टूर्नामेंट खेला जाएगा। T20 वर्ल्ड कप 2024 के टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। क्योंकि T20 वर्ल्ड कप शुरू होने में कोई लंबा समय नहीं है। आपको बता दे कि 39 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने T20 वर्ल्ड कप खेलने का मन बना लिया है और यह खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए सालो बाद टीम में वापसी कर सकता है ।
T20 वर्ल्ड कप खेलेगा ये खिलाड़ी!
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने अपने बयान से सभी को हैरान कर दिया है। अबू धाबी T20 लीग खेलने के बाद फाफ डु प्लेसिस ने बयान देते हुए कहा है कि मुझे लगता है कि “इंटरनेशनल क्रिकेट में लौट सकता हूं। हम पिछले कुछ समय से इस पर बात कर रहे हैं। मैंने नए कोच से इस पर बात की है। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में संतुलन देखना होगा।’
टेस्ट से संन्यास ले चुके डु प्लेसिस
साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने साल 2021 में अपने इंटरनेशनल टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया था और साल 2021 में इंटरनेशनल टेस्ट फॉरमैट से फाफ डु प्लेसिस ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। 2021 के बाद फाफ डु प्लेसिस ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए कोई भी T20 मैच नहीं खेल है फाफ डु प्लेसिस अभी तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है।
Raed More-साउथ अफ्रीका दौरे से पहले इस भारतीय बल्लेबाज ने भरी हुंकार! घरेलू टूर्नामेंट में जड़ा शानदार शतक
