Homeखेलहो गई भविष्यवाणी, ये टीम बनेगी IPL 2025 की चैंपियन, डेविड वार्नर...

हो गई भविष्यवाणी, ये टीम बनेगी IPL 2025 की चैंपियन, डेविड वार्नर ने बताया नाम

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 2025 के चैंपियन को लेकर भविष्यवाणी की है और आईपीएल 2025 में प्लेयर ऑफ द मैच होने वाले खिलाड़ी के बारे में भी बताया है।

-

IPL 2025: आईपीएल 2025 का टूर्नामेंट अब समाप्त होने वाला है क्योंकि दूसरे क्वालीफायर मैच के बाद आईपीएल 2025 का सबसे बड़ा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालीफायर मुकाबले के बाद आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का भी पता चल जाएगा। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 2025 के चैंपियन को लेकर भविष्यवाणी की है और आईपीएल 2025 में प्लेयर ऑफ द मैच होने वाले खिलाड़ी के बारे में भी बताया है।

कौन टीम बनेगी चैंपियन?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर डेविड वार्नर से जब आईपीएल 2025 के विजेता को लेकर सवाल किया गया इसका जवाब देते हुए डेविड वार्नर ने बताया है कि मुझे लगता है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2025 की चैंपियन बनेगी। अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2025 की चैंपियन बनती है तो तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड उस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच होंगे। जोश है जल बुरा आरसीबी को आईपीएल 2025 का खिताब जिताएंगे।

फाइनल में पहुंच चुकी आरसीबी

आपको बता दे कि पंजाब के खिलाफ पहले क्वालीफायर मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंज बेंगलुरु में शानदार जीत दर्ज की थी और इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। आरसीबी ने 9 साल बाद आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है और आरसीबी के पास पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का मौका है।

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts