Sunday, February 1, 2026
HomeखेलIPL 2025 में होने वाली है सबसे तेज गेंदबाज की एंट्री, बढ़ेगी...

IPL 2025 में होने वाली है सबसे तेज गेंदबाज की एंट्री, बढ़ेगी लखनऊ की ताकत

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2025 में एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि लखनऊ टीम का यह खूंखार तेज गेंदबाज अब फिट हो गया है और इस दिन वापसी कर सकता है।

-

Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं। केएल राहुल के बाद ऋषभ पंत लखनऊ के कप्तान बन गए हैं ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2025 में एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि लखनऊ टीम का यह खूंखार तेज गेंदबाज अब फिट हो गया है और इस दिन वापसी कर सकता है।

फिट हुए मयंक यादव!

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा है लेकिन चोटिल होने के कारण वह काफी लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तेज गेंदबाज मयंक यादव का होटल में स्वागत होता नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार मयंक यादव अब फिट हो चुकी है और वह जल्द ही लखनऊ टीम के लिए वापसी करेंगे।

इस मुकाबले में हो सकती है वापसी

मयंक यादव अक्टूबर 2024 से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव कमर की चोट से परेशान है लेकिन अब मयंक यादव लगभग फिट हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार मयंक यादव शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में लखनऊ के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Read More-राजस्थान को भारी पड़ी कोच और कप्तान की ये बड़ी गलती, हारा हुआ मैच जीत गई दिल्ली

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts