Team India: भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बीसीसीआई ने भारतीय टीम के कप्तानी फिर से रोहित शर्मा को दे दी है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है लेकिन सिलेक्टर्स ने इन खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया है।
इन खिलाड़ियों को नहीं मिला टेस्ट टीम में मौका
बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है इसके साथ अजिंक
रहने को भी बीसीसीआई में अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में मौका नहीं दिया है। एक समय ऐसा था बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टेस्ट टीम का प्रमुख खिलाड़ी माना जाता था। 35 साल के इन दो खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने शामिल नहीं किया है।
युवा खिलाड़ियों पर जोर दे रही बीसीसीआई
इस समय बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट टीम में सभी युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बीसीसीआई ने अजिंक्य रहाणे की जगह पर श्रेयस अय्यर और चेतेश्वर पुजारा की जगह पर ईशान किशन को
शामिल किया है। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से आखरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में खेलते हुए देखा गया था।
Read More-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, BCCI ने किया Team India का ऐलान
