Homeखेलसाउथ अफ्रीका में बहुत ही खराब है Team India का रिकॉर्ड, 1992...

साउथ अफ्रीका में बहुत ही खराब है Team India का रिकॉर्ड, 1992 से नहीं जीती है टेस्ट सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है 7 टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है। जबकि एक टेस्ट सीरीज बराबरी पर रही है।

-

Ind vs Sa Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर गई हुई है जिसमें टीम इंडिया को सीमित ओवरों के बाद टेस्ट फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है। भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी और यह टेस्ट सीरीज 7 जनवरी तक चलेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। क्रिकेट इतिहास में अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।

साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया ने नहीं जीती है टेस्ट सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज 1992 में खेली थी जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच साउथ अफ्रीका की धरती पर कुल 8 टेस्ट सीरीज खेली गई है। जिसमें से भारतीय क्रिकेट टीम ने एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है 7 टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है। जबकि एक टेस्ट सीरीज बराबरी पर रही है।

रोहित के पास इतिहास रचने का मौका

वनडे विश्व कप 2023 के बाद टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी करने जा रहे हैं। बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा को ही दी है। अगर रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत जाती है तो वह भारत को साउथ अफ्रीका के साथ जमीन पर टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे। इससे पहले विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर नाकाम रहे हैं।

Read More-पृथ्वी शॉ ने शुरू की IPL 2024 की तैयारी, फिटनेस पर लोगों ने उठाए सवाल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts