Sunday, September 8, 2024

साउथ अफ्रीका में शतक लगाकर Suryakumar ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इस मामले में रोहित शर्मा की कर ली बराबरी

Surya Kumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट T20 में सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव कप्तानी के साथ बल्लेबाजी से भी सभी को हैरान कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को भारतीय क्रिकेट टीम का 360 प्लेयर कहा जाता है। सूर्यकुमार यादव इस समय दुनिया के T20 के नंबर एक बल्लेबाज हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने बहुत ही तूफानी शतक लगाया है। शतक लगाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की नियमित कप्तान रोहित शर्मा के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

सूर्या ने जड़ा शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के दूसरे T20 मैच में बहुत ही विस्फोटक बल्लेबाजी की है। सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 55 गेंद में अपना शतक पूरा किया था जिसके बाद 56 गेंद में सूर्यकुमार यादव 100 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इस पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आठ छक्के और 7 चौके लगाए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल T20 करियर का अपना चौथा शतक लगाया है। इसके साथ सूर्यकुमार यादव इंटरनेशनल T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार यादव के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल बने हुए हैं क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के T20 फॉर्मेट में 4 शतक लगाए हैं और वह दुनिया में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

Read More-साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी नहीं कर पाएंगे Mohammed Shami! फिट होने में लग सकता है समय

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles