Sunday, September 8, 2024

रोहित के साथ मुंबई को अलविदा कहेंगे सूर्या और बुमराह, सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Mumbai Indians: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में अभी तक मुंबई जीत का खाता भी नहीं खोल पाई है। लेकिन इसी बीच खबरें चल रही है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने वाले हैं। रोहित शर्मा के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी मुंबई को अलविदा कह देंगे इसको लेकर एक बहुत ही हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जिसे हर क्रिकेट फैन को पूरी तरह से हैरान कर दिया है।

रोहित के साथ बुमराह और सूर्या भी छोड़ेंगे मुंबई

रिपोर्ट्स के अनुसार जब रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया उस समय ही रोहित शर्मा ने मुंबई को छोड़ने का मन बना लिया। लेकिन अब इन अफवाहों ने और भी ज्यादा तूल पकड़ ली है। क्योंकि सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा के अलावा आईपीएल 2024 के बाद स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने वाले हैं। आईपीएल 2024 के खत्म होने के बाद सूर्यकुमार यादव जसप्रीत बुमराह के साथ पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस टीम से अलग हो जाएंगे। लेकिन अभी तक इन खबरों को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

रोहित को कप्तानी से हटाने पर खुश नहीं थे सूर्या और बुमराह

जब गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियन ट्रेड करने वाली थी तब जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था साइलेंस। फिर थोड़े ही दिनों बाद अचानक रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को दे दी गई थी। जैसे ही रोहित शर्मा कप्तानी के पद से हटाए गए तुरंत स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी एक्स पर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के कारण सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह खुश नहीं है। जिस कारण वह आईपीएल 2024 के बाद फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते हैं।

Read More-गलती से पंजाब में शामिल हो गए थे शशांक सिंह, लेकिन गुजरात के खिलाफ बने संकट मोचन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles