Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के कप्तानी रोहित शर्मा को ही दी है लेकिन बीसीसीआई में उप कप्तानी के मामले में चौंकाने वाला फैसला लिया है। क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बीसीसीआई ने उप कप्तान की जिम्मेदारी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को दी है। शुभमन गिल के चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तान बनने को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने बड़ा बयान दिया है।
गिल को लेकर रैना ने दिया बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने चैंपियनशिप 2025 में शुभमन गिल के उप कप्तानी केबीसीसीआई की फैसले की सराहना की है। जिसमें सुरेश रैना ने कहा “वह टीम इंडिया के अगले सुपरस्टार हैं। उन्होंने वनडे टीम के लिए शानदार खेल दिखाया है। जब आप एक युवा को ऐसा मौका देते हैं जैसे कि उन्हें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में उपकप्तान बनाना, तो यह उनके बारे में बताता है कि उन में कितना पोटेंशियल है। रोहित शर्मा अच्छी तरह से जानते हैं कि अगला लीडर कौन होगा।”
वनडे में शानदार रहा रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का रिकॉर्ड वनडे फॉर्मेट में बहुत ही ज्यादा शानदार है और वह काफी लंबे समय से टीम इंडिया के लिए वनडे में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर रहे हैं। वनडे क्रिकेट में अभी तक के करियर में शुभमन गिल एक दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। शुभमन गिल भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान भी बन सकते हैं।
Read More-चैंपियंस ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल को क्यों किया गया शामिल? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई वजह
