Homeखेलअचानक इन तीन खिलाड़ियों को आया Team India से बुलावा, जिंबॉब्वे दौरे...

अचानक इन तीन खिलाड़ियों को आया Team India से बुलावा, जिंबॉब्वे दौरे पर किया गया शामिल

जिंबॉब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। जिंबॉब्वे के खिलाफ सीरीज में अचानक इन तीन आईपीएल स्टार्ट को टीम इंडिया से बुलावा आया है।

-

Ind vs Zim: आईपीएल 2024 के दौरान कई खिलाड़ियों ने आश्चर्य जनक प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम को कई फ्यूचर स्टार मिले थे लेकिन t20 विश्व कप के कारण इन खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला था आपको बता दे जिंबॉब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। जिंबॉब्वे के खिलाफ सीरीज में अचानक इन तीन आईपीएल स्टार्ट को टीम इंडिया से बुलावा आया है।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिंबॉब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के शुरुआती दो T20 मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव किया है। शुरुआती दो T20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा और साईं सुदर्शन के अलावा जितेश शर्मा को टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है हर्षित राणा को पहली बार टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल सीरीज में शामिल किया गया है।

इन खिलाड़ियों को किया गया बाहर

जिंबॉब्वे के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20 सीरीज में पहले संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के अलावा शिवम दुबे को शामिल किया गया था। लेकिन शुरुआती तो T20 मैच से इन तीन खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने बाहर कर दिया है। शिवम दुबे ने भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से t20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भी खेला है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को भारतीय टीम की तरफ से t20 विश्व कप का हिस्सा बनाया गया था लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

Read More-दिनेश कार्तिक होंगे RCB के नए बैटिंग कोच, आईपीएल से संन्यास के बाद मिली पड़ी जिम्मेदारी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts