Thursday, March 5, 2026
Homeखेल‘तीन फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान सही नहीं...’ अचानक कप्तान ने टेस्ट टीम...

‘तीन फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान सही नहीं…’ अचानक कप्तान ने टेस्ट टीम की कप्तानी से दिया इस्तीफा

हार के बाद अचानक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान ने चौंकाने वाला फैसला लिया है और बांग्लादेश टीम के कप्तान ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

-

Bangladesh Test Captain: बांग्लादेश क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी। जिसमें श्रीलंका टेस्ट सीरीज के खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद बांग्लादेश के फैंस निराश हो गए हैं। लेकिन हार के बाद अचानक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान ने चौंकाने वाला फैसला लिया है और बांग्लादेश टीम के कप्तान ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

नजमुल हुसैन शांतों ने कप्तानी से दिया इस्तीफा

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतों ने अचानक श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और उन्होंने कहा “मैंने टीम की बेहतरी के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है, मुझे लगता है कि यह टीम के लिए अच्छा होगा। मैं पिछले कुछ साल से टीम का हिस्सा बना रहा हूं और मेरी नजर में तीन फॉर्मेट में तीन अलग-अलग कप्तान सही नहीं है। मुझे नहीं पता, बोर्ड इस बारे में क्या सोचेगा और मैं बोर्ड के फैसले का सम्मान करूंगा, लेकिन यह मेरा व्यक्तिगत फैसला है। मुझे लगता है कि तीन अलग-अलग कप्तान होना टीम के लिए अच्छी बात नहीं है। मैं नहीं चाहता कि कोई भी सोचे कि मैंने भावनात्मक आधार पर यह फैसला लिया है। मैं सबकुछ साफ कर देना चाहता हूं कि मैंने सिर्फ टीम की बेहतरी के लिए यह फैसला लिया है।”

सिर्फ 14 टेस्ट मैच में की कप्तानी

नजमुल हुसैन शांतों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तानी सिर्फ 14 टेस्ट मैच में की है लेकिन 14 टेस्ट मैच के बाद ही उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया। नजमुल हुसैन शांतों की कप्तानी में बांग्लादेश को सिर्फ 4 टेस्ट मैच में जीत मिली है और 9 टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। कप्तान बनने के बाद उनकी बल्लेबाजी की औसत में भी गिरावट देखने को मिली।

Read More-हम जडेजा का पतन देख रहे हैं… भारतीय ऑलराउंडर को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts