भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव हुआ है। BCCI ने फैसला लिया है कि अब टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) होंगे। पहले यह जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav) के पास थी। उनकी कप्तानी में भारत ने 2026 का टी20 खिताब भी जीता था, लेकिन अब बोर्ड ने नई शुरुआत करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर इतनी बड़ी जीत के बाद भी कप्तानी क्यों बदली गई। अब टीम इंडिया एक नए कप्तान के साथ आगे बढ़ेगी।
Shreyas Iyer को क्यों मिला कप्तानी का मौका
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) लंबे समय से IPL में शानदार कप्तानी करते आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब जैसी टीमों को लीड किया है। उनकी कप्तानी में टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया और कई बार फाइनल तक भी पहुंची। IPL 2024 में उनकी कप्तानी में KKR ने खिताब जीता था। वहीं IPL 2025 और 2026 में भी उन्होंने लगातार अच्छे रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में रखा। उनकी बल्लेबाजी और शांत दिमाग ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीत लिया।
SKY की जगह क्यों हुआ बदलाव
सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav)ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताया था, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा था। इसी वजह से BCCI ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए नया कप्तान चुनने का फैसला किया। अब SKY को टीम में अपनी जगह बचाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वहीं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)अब टीम की कमान संभालेंगे और चयन समिति की बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।
आगे क्या होगा टीम इंडिया में
अब टीम इंडिया के सामने कई बड़ी सीरीज आने वाली हैं जैसे अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले। ऐसे में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए यह एक बड़ा टेस्ट होगा। फैंस को उम्मीद है कि नए कप्तान के साथ टीम इंडिया और भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। अब देखना होगा कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इस जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं।
Read More-टी20 टीम में बड़ा उलटफेर? श्रेयस अय्यर कप्तान, तिलक वर्मा उप-कप्तान… बस आधिकारिक ऐलान का इंतजार!
