Speed With Ronaldo: विराट कोहली को आज पूरे विश्व में सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर कहा जाता है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में विराट कोहली के करोड़ों लोग दीवाने हैं। इस बीच जब ब्राजील के पूर्व फुटबॉलर रोनाल्डो से विराट कोहली के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बहुत ही हैरान कर देने वाला जवाब दिया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं।
रोनाल्डो से विराट कोहली को लेकर पूछा गया सवाल
मशहूर युट्यूबर डेरेन जेसन वॉटकिंस जूनियर आज के समय में पूरी दुनिया में स्पीड नाम से फेमस हो गए हैं। स्पीड ने हाल ही में पुर्तगाल के पूर्व फुटबॉलर रोनाल्डो से मुलाकात की है। इस दौरान पुर्तगाल के पूर्व फुटबॉलर रोनाल्डो से स्पीड में पूछा कि क्या वह विराट कोहली को जानते हैं? फुटबॉल रोनाल्डो ने कहा कौन? रोनाल्डो के इस जवाब को सुनकर स्पीड बहुत ही हैरानी से पूछते हैं कि क्या आप सच में उन्हें नहीं जानते? जिस पर रोनाल्डो फिर से कहते हैं कि कौन है वो एक खिलाड़ी? इसके बाद स्पीड उन्हें विराट कोहली की फोटो मोबाइल में दिखाते हैं फिर वह कहते हैं उन्होंने विराट कोहली की फोटो देखी है।
— V (@CricKeeda18) January 10, 2024
विराट कोहली की है बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की सोशल मीडिया पर सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग है क्योंकि विराट कोहली को आज के समय में सोशल मीडिया पर 266 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। विराट कोहली क्रिकेट के इतिहास में सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। इसके अलावा विराट कोहली एशिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पहले शख्स हैं जिनके 266 मिलियन फॉलोअर हैं।
Read More-इस खिलाड़ी ने ठोकी T20 वर्ल्ड कप की दावेदारी, टीम इंडिया से किया जा रहा था अंदर-बाहर
