Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, अब रोहित ने ऐसा कदम उठाया है, जिसने न केवल इन अटकलों को तेज कर दिया है बल्कि क्रिकेट फैंस को भी चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक, रोहित शर्मा ने खुद ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाफ तीन वनडे खेलने की इच्छा जताई है। उनका मानना है कि यह सीरीज उनके फॉर्म को मजबूत करने के साथ-साथ उनके करियर को भी नई दिशा दे सकती है।
करियर बचाने की कोशिश या नई रणनीति?
रोहित शर्मा का यह कदम इस बात का संकेत हो सकता है कि वह वनडे से संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं। बल्कि, वह आने वाले आईसीसी टूर्नामेंट और टीम इंडिया के लिए अपनी भूमिका को और मजबूत करना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेलने से उन्हें न सिर्फ मैच प्रैक्टिस मिलेगी बल्कि टीम मैनेजमेंट के सामने यह संदेश भी जाएगा कि रोहित अभी भी बड़े टूर्नामेंट में दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला रोहित के करियर के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है।
फैंस में उत्सुकता और चयनकर्ताओं की नजर
रोहित शर्मा के इस फैसले से उनके फैंस के बीच उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग इस खबर पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे उनका करियर बचाने वाला कदम बता रहा है तो कोई कह रहा है कि यह उनकी नई रणनीति का हिस्सा है। वहीं, चयनकर्ताओं की नजर भी इस सीरीज पर टिकी होगी। अगर रोहित शानदार प्रदर्शन करते हैं तो यह उनकी जगह को और पुख्ता कर देगा। अब देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ यह मुकाबला रोहित के करियर में नया मोड़ लाता है या फिर संन्यास की चर्चाओं को और हवा देता है।
Read more-कांबली की जिंदगी पर छाया संकट… भाई ने खोला हेल्थ अपडेट का राज, सचिन का बचपन का साथी जंग में अकेला?
