Monday, February 2, 2026
Homeखेलबेंगलुरु में चला हिटमैन का शो! Rohit Sharma ने एक ही मैच...

बेंगलुरु में चला हिटमैन का शो! Rohit Sharma ने एक ही मैच में बना दिए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के आखिरी T20 मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का शो चला है। क्योंकि रोहित शर्मा ने बेंगलुरु में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी के होश उड़ा दिए हैं।

-

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के शुरुआती दो T20 मैच किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं। क्योंकि दोनों T20 मैचों में रोहित शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए थे। आपको बता दे कि अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के आखिरी T20 मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का शो चला है। क्योंकि रोहित शर्मा ने बेंगलुरु में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी के होश उड़ा दिए हैं।

रोहित ने जड़ा 5वां T20 शतक

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20 मैच में शुरुआत में जब विकेट गिर रहे थे तब खुद को संभाल कर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद तीसरे T20 मैच में रोहित शर्मा ने 121 रनों की विस्फोटक पारी 69 गेंद में खेली है। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 8 छक्के और 11चौके लगाए हैं। इसके साथ रोहित शर्मा इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

क्योंकि रोहित शर्मा ने ग्लेन मैक्सवेल और सूर्यकुमार यादव को छोड़ दिया है क्योंकि उन्होंने T20 में चार-चार शतक लगाए हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा बतौर कप्तान किसी T20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित ने बनाए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के कप्तानी करते हुए 1572 रन बना दिए हैं। इसके साथ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। क्योंकि विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान टीम इंडिया के लिए 1570 रन बनाए थे। जिस कारण भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी T20 मैच में अफगानिस्तान को हरा दिया है। इसके साथ रोहित शर्मा की एक कप्तानी में भारतीय टीम ने 42 T20 मैच जीते हैं। अब रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़कर टीम इंडिया को सबसे ज्यादा T20 मैच जिताने वाले सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।

Read More-Ind vs Afg: पहले स्कोर टाई फिर सुपर ओवर भी हुआ बराबर, जाने कैसे रोमांचक मुकाबले में जीता भारत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts