Team India: रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्तमान क्रिकेट के दो सबसे महान खिलाड़ी माने जाते हैं। लेकिन रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया इसके बाद विराट कोहली ने भी रोहित के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आपको बता दे कि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक के बादशाह है तो वहीं विराट कोहली के नाम भी टेस्ट क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है।
रोहित ने वनडे में जड़े सबसे ज्यादा दोहरे शतक
आपको बता दे कि रोहित शर्मा इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज है रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। इसी के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में 264 रनों की पारी खेलने का आखरी वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। अभी तक रोहित शर्मा के इन दोनों रिकॉर्ड को दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।
कोहली का जबरदस्त रिकॉर्ड
आपको बता दे कि टीम इंडिया की पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार रहा है टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 7 दोहरे शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग है क्योंकि वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक लगाए हैं।
Read More-IPL 2025 में फिर संजू सैमसन की वापसी, राजस्थान बिगाड़ेगी इस टीम का खेल!
