Sunday, February 1, 2026
HomeखेलIPL 2025 में राजस्थान पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप, RR के...

IPL 2025 में राजस्थान पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप, RR के मैनेजमेंट ने जारी किया बयान

राजस्थान रॉयल्स पर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक जयदीप बिहानी ने मैच फिक्स करने का आरोप लगाया है जिसके बाद अब राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने सफाई दी है।

-

Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 में बवाल हो गया है क्योंकि आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक जयदीप बिहानी के आप से बवाल मच गया है। लखनऊ के खिलाफ दो रन से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स पर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक जयदीप बिहानी ने मैच फिक्स करने का आरोप लगाया है जिसके बाद अब राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने सफाई दी है।

राजस्थान रॉयल्स ने दी सफाई

आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के बीच मैच फिक्सिंग के आरोपों पर राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट ने सफाई देते हुए स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने कहा “हम इन सभी आरोपों को खारिज करते हैं। इस तरह के बयान ना केवल गुमराह करने का काम कर रहे हैं बल्कि राजस्थान रॉयल्स टीम, RMPL, राजस्थान रॉयल्स स्पोर्ट्स काउंसिल और BCCI की प्रतिष्ठा को भी गहरी ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट के खेल की अखंडता को धूमिल करने का काम किया है।”

लखनऊ के खिलाफ दो रन से मिली थी हार

लखनऊ और राजस्थान के बीच मुकाबला काफी ज्यादा चर्चा में रहा था जहां पर लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन का स्कोर बनाया था और राजस्थान को 181 रनों का लक्ष्य मिला था। राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से 19 ओवर तक चार विकेट के नुकसान पर 172 रन बना दिए थे और अंतिम ओवर में जीत के लिए सिर्फ 9 रन की जरूरत थी। लेकिन राजस्थान अंतिम ओवर में सिर्फ 6 रन बना पाया जिस कारण राजस्थान जीते हुए मैच को 2 रन से हार गई।

Read More-जिसे BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता, रोहित शर्मा ने उसे ही बोला धन्यवाद, शेयर की स्टोरी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts