Homeखेलराहुल द्रविड़ को मिली यादगार विदाई, हेड कोच के आखिरी मैच में...

राहुल द्रविड़ को मिली यादगार विदाई, हेड कोच के आखिरी मैच में खिलाड़ियों ने यूं दिखाया सम्मान

भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने के साथ टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कोचिंग कार्यकाल खत्म हो गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पहले ही राहुल द्रविड़ को याद कर विदाई देने का प्लान बना लिया था।

-

Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कल 29 जून का दिन हमेशा के लिए याद रहेगा। क्योंकि t20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने सात रन से जीत दर्ज की है इस जीत के साथ टीम इंडिया t20 विश्व कप 2024 की विजेता बन गई है। भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने के साथ टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कोचिंग कार्यकाल खत्म हो गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पहले ही राहुल द्रविड़ को याद कर विदाई देने का प्लान बना लिया था।

राहुल द्रविड़ को खिलाड़ियों ने उछाला

आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के साथ नजर आ रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को गोद में उठाकर हवा में उछाल रहे हैं। राहुल द्रविड़ के लिए यह पल उनकी लाइफ के सबसे यादगार पलों में से एक होगा। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा विराट कोहली ने पहले ही प्लान बना लिया था कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ को हवा में उठा लेंगे। अपने खिलाड़ियों से इस सम्मान को पाने के बाद राहुल द्रविड़ इमोशनल हो गए हैं।

वर्ल्ड कप जीत का इमोशनल हुए राहुल द्रविड़

रवि शास्त्री के कोचिंग कार्यकाल के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच के पद पर राहुल द्रविड़ को रखा गया था राहुल द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल में भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली थी लेकिन टीम इंडिया किताब नहीं जीत पाई थी फिर भारतीय टीम ने t20 विश्व कप 2024 के फाइनल में जीत कर राहुल द्रविड़ को यादगार विदाई दी है। राहुल द्रविड़ टीम इंडिया को चैंपियन बनने के बाद अब भारतीय टीम के हेड कोच के पद से हट गए हैं।

Read More-‘हमारी बेटी को सबसे बड़ी चिंता थी कि…’,टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर अनुष्का शर्मा ने लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts