Homeखेलहार्दिक के कप्तान बनने के बाद दो ग्रुप में बंटी मुंबई इंडियंस,...

हार्दिक के कप्तान बनने के बाद दो ग्रुप में बंटी मुंबई इंडियंस, सीनियर खिलाड़ी पांड्या पर उठा रहे सवाल

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सीजन अच्छा नहीं रहा है। इसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं। इसके बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या मुंबई इंडियंस ग्रुप बाजी होने लगी है।

-

Mumbai Indians: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली टीम रही है क्योंकि मुंबई इंडियंस के कप्तानी इस बार हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सीजन अच्छा नहीं रहा है। इसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं। इसके बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या मुंबई इंडियंस ग्रुप बाजी होने लगी है।

दो ग्रुपों में बंटी मुंबई

हाल ही में मुंबई इंडियंस को लेकर बहुत ही हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई इंडियंस की टीम में बंट गई है। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में गुटबंदी होने लगी है। जिस कारण कई सीनियर खिलाड़ी जैसे की सूर्यकुमार यादव जसप्रीत बुमराह और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की शिकायत टीम मैनेजमेंट से कर रहे हैं। खिलाड़ियों को हार्दिक पांड्या की कप्तानी करने का स्टाइल पसंद नहीं आ रहा है।

प्ले ऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई

हार्दिक पांड्या के कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक 12 मैच खेले हैं जिसमें हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस को सिर्फ चार मैच में ही जीत दिला पाए हैं बल्कि आठ मैच में मुंबई को विपक्षी टीम ने हराया है जिस कारण मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की प्ले ऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।

Read More-इन चार तेज गेंदबाजों को जल्द ही मिल सकता है Team India का टिकट, IPL 2024 में दिखाया दम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts