MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी 43 साल की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के फैन महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से आईपीएल में खेलते हुए देख रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। बच्चों से लेकर बूढ़े तक महेंद्र सिंह धोनी के फैंस है। बीते दिन दिल्ली और चेन्नई के बीच मुकाबला खेला गया है मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह से मिलने के लिए बैरिकेड कूद कर पहुंचे हैं।
धोनी ने फैंस के साथ खिंचवाई फोटो
सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी मैच के बाद फैंस से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी बैरिकेड कूद कर फैन से मिलने पहुंचते हैं। इसके बाद वह नन्हें फैन से मिल कर हाथ मिलाते है और फोटो खिंचाते है।
There is a reason loving MS Dhoni never felt one sided he crossed the fence in between the practice session just to meet that 2 years old little kiddo fan <3pic.twitter.com/zjo5QT15DR
— Chiku.♡ (@Chiku_Tweetz) May 20, 2025
खराब रहा चेन्नई का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट के बीच से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तानी कर रहे हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में भी चेन्नई का प्रदर्शन आईपीएल 2025 के सीजन में बिल्कुल खराब रहा है क्योंकि आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में सबसे नीचे क्रम पर है महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 मैच खेले हैं जिसमें उसे तीन मैच में जीत मिली है जबकि 10 मैच में हार का सामना करना पड़ा।
