Mohammed Shami Injury: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए वनडे विश्व कप 2023 में बहुत ही आश्चर्यजनक प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज रहे हैं। पूरे वनडे विश्व कप में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का जलवा देखने को मिला है। वनडे विश्व कप 2023 के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर पाना मुश्किल हो सकता है।
अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे शमी!
भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। लेकिन मोहम्मद शमी इस समय अपने घुटने में चोट के कारण इंजर्ड चल रहे हैं। जिस कारण मोहम्मद शमी का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने बहुत ही मुश्किल हो सकता है। क्योंकि मोहम्मद शमी के लिए चोट से रिकवरी करना आसान नहीं होगा।
इंग्लैंड के खिलाफ कर सकते हैं वापसी
अगर चोट के कारण तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाते हैं तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड मोहम्मद शमी को इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज में शामिल कर सकता है। क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने देश में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसमें मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए एक बड़ी ताकत बन सकते हैं।
Read More-आईपीएल 2024 में बदला KKR का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कोलकाता की कमान
