LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव इस समय चारों तरफ चर्चा में बने हुए हैं। क्योंकि लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव अपने घातक गेंदबाजी से सभी लोगों को पूरी तरह से हैरान कर रहे हैं। आपको बता दे कि मयंक यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल में अपना दूसरा मैच खेला है। आईपीएल के दूसरे मैच में ही मयंक यादव ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है और उन्होंने आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंक दी है।
मयंक ने फेंकी सबसे तेज गेंद
अपने पहले ही मैच में तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी थी। जो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे तेज गेंद थी। लेकिन इसके बाद मयंक यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। क्योंकि मयंक यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से की है। जो आईपीएल में अभी तक की सबसे तेज गेंद है।
Mayank Yadav enters the Top 5⃣ leaderboard ⚡️⚡️
Recap the lightening quick’s match-winning performance 🎥🔽 #TATAIPL | #RCBvLSG https://t.co/UiOQKfDW8N pic.twitter.com/xJekRg8j9g
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2024
तीन बल्लेबाजों को बनाया शिकार
आपको बता दे कि मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। मयंक यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चार ओवर गेंदबाजी की है जिसमें उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए हैं। इस दौरान मयंक यादव ने रजत पाटीदार और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कैमरन ग्रीन का महत्वपूर्ण विकेट लिया। जिस कारण लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मैच जीतने के बाद मयंक यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना है।
Read More-IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ मैच से बाहर होंगे MS Dhoni? सामने आई बड़ी अपडेट
