Homeखेलमोहम्मद शमी के रोजा ना रखने पर भड़के मौलाना, कहा ‘उन्होंने गुनाह...

मोहम्मद शमी के रोजा ना रखने पर भड़के मौलाना, कहा ‘उन्होंने गुनाह किया है…’

मोहम्मद शमी के रोज ना रखने के मामले पर मौलाना ने अपना रिएक्शन दिया है जिसके बाद उनका बयान चर्चा में आ गया है।

-

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के खूंखार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट में भारत के लिए खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी मोहम्मद शमी भारत के लिए खेलते हुए नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में रोजा ना रखने के कारण की विवादों में आ गए हैं। मोहम्मद शमी के रोज ना रखने के मामले पर मौलाना ने अपना रिएक्शन दिया है जिसके बाद उनका बयान चर्चा में आ गया है।

शमी को लेकर क्या बोले मौलाना?

मोहम्मद शमी के रोजा ना रखने पर उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ रहा है। अब इसी बीच मौलाना ने मोहम्मद शमी को लेकर बयान देते हुए कहा “इस्लाम धर्म में रोजा रखना जरूरी है। यदि कोई स्वस्थ व्यक्ति जानबूझकर रोजा ना रखे तो वह पाप का भागी होगा। भारत में क्रिकेट से जुड़ी एक लोकप्रिय हस्ती, मोहम्मद शमी ने एक मैच के दौरान पानी जैसे ही किसी पेय पदार्थ का सेवन किया। लोग उन्हें देख रहे थे। वो यदि खेल रहे हैं, तो साफ है कि वे स्वस्थ हैं। यह लोगों में गलत संदेश का प्रचार करता है रोजा ना रखकर उन्होंने गुनाह किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। शरीयत के मुताबिक शमी एक मुजरिम कहलाएंगे।”

विवादों में आ रहे शमी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में आ गए हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी ने रोजा नहीं रखा था। रोजा ना रखने के कारण मोहम्मद शमी को काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है कुछ लोग मोहम्मद शमी को खरी खोटी सुना रहे हैं। इस मामले पर लोग अलग-अलग तरह की राय रख रहे हैं कुछ फैंस मोहम्मद शमी का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts