Homeखेलमुंबई के लिए आखिरी बार नीली जर्सी में खेले रोहित शर्मा? आकाश...

मुंबई के लिए आखिरी बार नीली जर्सी में खेले रोहित शर्मा? आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

हार्दिक पांड्या को कप्तान बनकर मुंबई इंडियन ने रोहित शर्मा के फैंस का दिल तोड़ दिया। इसके बाद अब खबरें चल रही है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अलविदा कहने वाले हैं।

-

Rohit Sharma: पिछले कई सालों से मुंबई इंडियंस की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा करते हुए आ रहे थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सफर बहुत ही शानदार रहा है क्योंकि मुंबई इंडियंस में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में ही उठाई हैं। लेकिन आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के एक फैसले ने पूरी टीम को हिला कर रख दिया। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनकर मुंबई इंडियन ने रोहित शर्मा के फैंस का दिल तोड़ दिया। इसके बाद अब खबरें चल रही है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अलविदा कहने वाले हैं। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने बयान से सभी को हैरान कर दिया है।

रोहित को लेकर क्या बोले आकाश चोपड़ा?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा इस समय कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। रोहित शर्मा को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पड़ा बयान दिया है जिसमें आकाश चोपड़ा ने कहा “मुझे लगता है कि वे ईशान किशन रिटेन नहीं करेंगे. वे ‘राइट टू मैच’ कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि 15.5 करोड़ बहुत ज़्यादा पैसे हैं…मुझे नहीं लगता कि आप रोहित शर्मा को फिर से मुंबई इंडियंस की जर्सी में देखेंगे। यह सिर्फ़ मेरी समझ है, मैं गलत हो सकता हूँ लेकिन मुझे लगता है कि किसी भी तरह से रोहित शर्मा अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलेंगे।”

केकेआर में शामिल हो सकते हैं रोहित?

हार्दिक पांड्या की कप्तानी का तरीका रोहित शर्मा को पसंद नहीं आया है जिस कारण रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस से का साथ छोड़ना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में जा सकते हैं क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच के साथ मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की वीडियो भी वायरल हुए हैं इसके अलावा एक मीटिंग की भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें रोहित केकेआर के खिलाड़ियों के साथ सीक्रेट मीटिंग करते नजर आ रहे थे।

Read More-T20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, प्रैक्टिस में पसीना बहाती दिखी रोहित की सेना

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts