Homeखेलटेस्ट फॉर्मेट में पहली बार विकेट कीपिंग करने पर KL Rahul ने...

टेस्ट फॉर्मेट में पहली बार विकेट कीपिंग करने पर KL Rahul ने दिया रिएक्शन, कहा- ‘शरीर को संभालना…’

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहली बार टीम इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में विकेट कीपिंग करने वाले केएल राहुल ने बहुत बड़ा बयान दिया।

-

IND vs SA Test Series: क्रिकेट का सबसे लंबा फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट को कहा जाता है। क्योंकि सीमित ओवरों का मैच कुछ घंटे में ही समाप्त हो जाता है लेकिन टेस्ट मैच कई दिनों तक चलता रहता है। आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से केएल राहुल पहली बार टेस्ट मैच में विकेट कीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहली बार टीम इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में विकेट कीपिंग करने वाले केएल राहुल ने बहुत बड़ा बयान दिया।

केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान

केएल राहुल वैसे तो टीम इंडिया के लिए सीमित ओवरों में विकेट कीपिंग कर चुके हैं। ऋषभ पंत के चोटिल हो जाने के बाद भारतीय टीम को टेस्ट फॉर्मेट में एक सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है। टीम इंडिया ने ऋषभ पंत के बाद कैसे भारत और ईशान किशन को टेस्ट फॉर्मेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर मौका दिया था। लेकिन यह युवा खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अच्छा परफॉर्मेंस नहीं कर पाए। इसके बाद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना। केएल राहुल ने बयान देते हुए कहा टेस्ट फॉर्मेट में विकेट कीपिंग करना आसान नहीं है। क्योंकि टेस्ट मैच में विकेट कीपिंग के दौरान शरीर को संभालना बहुत ही मुश्किल होता है और इसके लिए शरीर पर खूब काम भी करना पड़ता है।

केएल राहुल ने जड़ा शतक

भारतीय टीम की तरफ से पहली बार विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट मैच खेलने वाले केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को बहुत ही मुश्किल घड़ी से निकाला है। क्योंकि जब भारतीय टीम लगातार विकेट खो रही थी तब केएल राहुल क्रीज पर अपना पैर जमाए थे और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना कर रहे थे। केएल राहुल 137 गेंद में 101 रनों की शतकीय पारी खेली है। केएल राहुल ने चार छक्के और 14 चौके लगाए हैं।

Read More-Ind vs Sa:‘इतनी मेहनत की है तो कुछ बड़ा…’ पहले टेस्ट मैच को लेकर टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma ने दिया पड़ा बयान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts