Monday, February 2, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के सबसे बड़े दुश्मन है जो रूट, बने भारत के...

टीम इंडिया के सबसे बड़े दुश्मन है जो रूट, बने भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, देखें रिकॉर्ड

लॉर्ड्स में जो रूट ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया है जिसके बाद वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

-

Joe Root: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जो रूट को टेस्ट क्रिकेट का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है। जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं उन्होंने टेस्ट में अभी तक 30 शतक लगाए हैं। लॉर्ड्स में जो रूट ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया है जिसके बाद वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

जो रूट ने बनाए 99 रन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट का रिकॉर्ड लॉर्ड्स के मैदान पर बहुत अच्छा रहा है जो रूट इस मैदान पर 7 शतक लगा चुके हैं। इसके बाद भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मुकाबले में जो रूट ने पहले दिन 191 गेंद का सामना करते हुए 99 रन की नाबाद पारी खोली है। इस पारी के दौरान जो रूट 9 चौके लगाए हैं। दूसरे दिन जो रूट अपने शतक को पूरा कर सकते हैं।

भारत के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

इसी के साथ जो रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। क्योंकि जो रूट ने 45 रन बनते ही भारत के खिलाफ अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले जो रूट ने भारत के खिलाफ 59 पारियों में 2955 रन बनाए थे लेकिन अब जो रूट भारत के खिलाफ 3000 रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। जो रूट के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है जिन्होंने भारत के खिलाफ 2555 रन बनाए थे।

Read More-लॉर्ड्स टेस्ट में अचानक बदला टीम इंडिया का कप्तान, शुभमन गिल की जगह केएल राहुल ने संभाली कमान, हैरान कर देगी वजह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts