Sunday, February 1, 2026
Homeखेलटेस्ट क्रिकेट में दिखी जसप्रीत बुमराह की बादशाहत, बने दुनिया के नंबर-1...

टेस्ट क्रिकेट में दिखी जसप्रीत बुमराह की बादशाहत, बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। जिसका फायदा जसप्रीत बुमराह को आईसीसी रैंकिंग में मिला है जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बन गए हैं।

-

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय अपनी घातक गेंदबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचा रहे हैं जसप्रीत बुमराह भारत ही नहीं बल्कि इस समय पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के आगे दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज धराशाही हो जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। जिसका फायदा जसप्रीत बुमराह को आईसीसी रैंकिंग में मिला है जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बन गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में टॉप पर पहुंचे बुमराह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला गया था जिसके बाद आईसीसी की तरफ से ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है जिसमें टीम इंडिया के खूंखार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को धमाकेदार फायदा हुआ है। क्योंकि जसप्रीत बुमराह अपने स्थान से दो स्थानों पर आ गए हैं इसी के साथ जसप्रीत बुमराह आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग के नंबर- 1 गेंदबाज बन गए हैं। 883 पॉइंट के साथ जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

पहले टेस्ट मैच में मचाया था धमाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिलाई जिसमें जसप्रीत बुमराह का महत्वपूर्ण योगदान था। जसप्रीत बुमराह ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट लिए थे जिसके बाद दूसरी पारी में भी जसप्रीत बुमराह के नाम तीन विकेट गए थे। जिस कारण जसप्रीत बुमराह पहले टेस्ट मैच के प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।

Read More-कोहली के सपोर्ट में उतरे बुमराह, ट्रोलर्स को दिया कराया जवाब

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts