Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से सभी के होश उड़ा रहे हैं। 31 साल की उम्र में ही जसप्रीत बुमराह क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह वर्तमान क्रिकेट में अपनी घातक गेंदबाजी से बड़े से बड़े बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा रहे हैं। आपको बता दे कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी की तरफ से एक और अवार्ड दिया गया है और जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं।
बुमराह बने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
भारतीय क्रिकेट टीम के खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी की तरफ से टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के अवार्ड के लिए चुना गया है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवार्ड की रेस में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट और हैरी ब्रुक के अलावा श्रीलंका के कामेंदू मेंडिस थे। लेकिन जसप्रीत बुमराह ने इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया और वह आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन गए हैं।
पिछले साल लिए 71 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में बहुत ही धमाकेदार गेंदबाजी की है जसप्रीत बुमराह नए साल 2024 में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में कुल 71 विकेट लिए थे। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ पांच मैच में ही 31 विकेट लिए थे। पिछले 6 साल बाद किसी भी भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी की तरफ से टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है।
