Homeखेल‘पहले ही बता दिया था...’ जेम्स एंडरसन ने पूरे किए 700 टेस्ट...

‘पहले ही बता दिया था…’ जेम्स एंडरसन ने पूरे किए 700 टेस्ट विकेट, तो सचिन तेंदुलकर ने तारीफ में शेयर किया पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में जेम्स एंडरसन ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने खुद जेम्स एंडरसन की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

-

James Anderson: तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 41 साल की उम्र में भी इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। जेम्स एंडरसन को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में गिना जाता है। आपको बता दें कि जेम्स एंडरसन इस समय भारत में मौजूद है। वह भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में जेम्स एंडरसन ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने खुद जेम्स एंडरसन की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया पोस्ट

आपको बता दे कि जेम्स एंडरसन ने आज इतिहास रच दिया है उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के टेस्ट करियर में 700 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर जेम्स एंडरसन को शुभकामनाएं दी और लिखा “मैंने पहली बार एंडरसन को 2002 में ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए देख था, और गेंद पर उनका काबू बेहद खास दिखा था। नासिर हुसैन ने तभी उनके बारे में बहुत अच्छा बोला था, मुझे यकीन है, वह कहेंगे, मैंने बोला था कि उन्होंने पहले ही बता दिया था। 700 टेस्ट विकेट एक शानदार कामयाबी है। एक फास्ट गेंदबाज़ 22 सालों तक खेल रहा है और लगातार शानदार प्रदर्शन कर 700 विकेट लेने में कामयाब होता है जब तक एंडरसन ने ऐसा कर नहीं दिया तब तक यह कहानी लग रही थी।”

पूरे किए 700 विकेट

जेम्स एंडरसन 2003 से लगातार इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। अभी तक जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 186 टेस्ट मैच खेले हैं। लेकिन भारत के खिलाफ मैच में जेम्स एंडरसन ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जेम्स एंडरसन ने एक तेज गेंदबाज के रूप में इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके बाद हर कोई जेम्स एंडरसन की इस उपलब्धि की तारीफ कर रहा है।

Read More-Ind vs Eng: भारत के टॉप ऑर्डर ने इंग्लैंड को बैक फुट पर धकेला, गेंदबाजी के बाद कुलदीप ने बल्लेबाजी में भी दिखाया दम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts