Tuesday, March 3, 2026
Homeखेलविराट की नकल करते नजर आए Ishan Kishan, फिर किंग कोहली ने...

विराट की नकल करते नजर आए Ishan Kishan, फिर किंग कोहली ने किया ऐसा काम, वायरल हो गया वीडियो

जिस कारण एशिया कप 2023 के फाइनल मैच को क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। इसी बीच विराट कोहली और ईशान किशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

-

Team India: भारतीय टीम इस समय एशिया कप 2023 के जीतने की खुशी मना रही है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने एशिया कप 2023 को जिताने में अहम भूमिका निभाई है। मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में बहुत ही घातक गेंदबाजी की है। जिस कारण एशिया कप 2023 के फाइनल मैच को क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। इसी बीच विराट कोहली और ईशान किशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ईशान किशन ने की विराट कोहली की चाल की नकल

इस समय भारतीय टीम के खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी एक जगह मैदान पर इकट्ठा हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के चाल की नकल करते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद विराट कोहली भी चलते हुए दिखाई देते हैं। विराट कोहली सहित टीम इंडिया के खिलाड़ियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है।

भारत ने श्रीलंका में रचा इतिहास

भारत ने एशिया कप 2023 के फाइनल को जीत कर इतिहास रच दिया है। एशिया कप 2023 के फाइनल मैच के हीरो मोहम्मद सिराज रहे हैं। क्योंकि मोहम्मद सिराज में एशिया कप 2023 के फाइनल मैच में छह विकेट चटकाए हैं। इसके साथ भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह जीत भारतीय टीम के क्रिकेट इतिहास की गेंद के माध्यम से सबसे बड़ी जीत है।

Read More-Asia Cup 2023 जीतने के बाद मालामाल हुई Team India, श्रीलंका की भी लगी लॉटरी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts