HomeखेलT20 सीरीज के बाद ICC Ranking में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ बड़ा...

T20 सीरीज के बाद ICC Ranking में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ बड़ा फायदा, यशस्वी और गिल ने मारी लंबी छलांग

आईसीसी की ताजा T20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। क्योंकि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के अलावा गेंदबाजी में रवि बिश्नोई को बड़ा फायदा हुआ है।

-

ICC T20 Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम में इस समय युवा खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम T20 में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने बहुत ही अच्छा दर्शन किया है। जिस कारण आईसीसी की ताजा T20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। क्योंकि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के अलावा गेंदबाजी में रवि बिश्नोई को बड़ा फायदा हुआ है।

बल्लेबाजी में इन भारतीयों को हुआ फायदा

आईसीसी की ताजा T20 रैंकिंग में टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को बड़ा फायदा हुआ है जायसवाल दो पायदान ऊपर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव बने हुए हैं। इसके अलावा शुभमन गिल को 16 पायदान का फायदा हुआ है और वह 21 नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड T20 रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं।

गेंदबाजी में चमके बिश्नोई

ताज T20 रैंकिंग में इंग्लैंड टीम के गेंदबाज आदिल रशीद पहले नंबर पर बने हुए हैं इसके अलावा भारतीय टीम के युवा स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को बड़ा फायदा हुआ है। क्योंकि रवि बिश्नोई आठ पायदान ऊपर नंबर 10 पर आ गए हैं रवि बिश्नोई रैंकिंग में रहने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। अर्शदीप सिंह चार पायदान ऊपर 19 में नंबर पर आ गए हैं। आखिरी मुकाबले में मौका मिलने के बाद वाशिंगटन सुंदर ने अच्छा प्रदर्शन किया जिस कारण से पायदान ऊपर वाशिंगटन सुंदर 40 नंबर पर आ गए हैं। मोहम्मद सिराज को सबसे बड़ा फायदा हुआ है क्योंकि मोहम्मद सिराज ने 37 पायदान की छलांग लगाई है। मोहम्मद सिराज जब 47 नंबर पर आ गए हैं।

Read More-T20 सीरीज में कमाल करते हैं सूर्यकुमार यादव, प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts