Ind vs Sa 1st Test: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच आज खत्म हो गया है। आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हरा दिया है। जिस कारण कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का शानदार अवसर चला गया है।
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया
भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का मौका मिला था। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने केएल राहुल की शानदार शतकीय पारी के दम पर 245 रन बनाए थे इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने डीन एल्गर की 185 रनों की वजह 408 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी बल्लेबाज 131 रनों पर ऑल आउट हो गए जिस कारण दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने इस मैच को 38 रन और पारी से जीत लिया है।
That’s that from the Test at Centurion.
South Africa win by an innings and 32 runs, lead the series 1-0.
Scorecard – https://t.co/032B8Fmvt4 #SAvIND pic.twitter.com/Sd7hJSxqGK
— BCCI (@BCCI) December 28, 2023
रोहित से चुका इतिहास रचने का मौका
भारतीय क्रिकेट टीम क्रिकेट इतिहास में अभी तक साउथ अफ्रीका की धरती पर कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है कोई भी कप्तान ऐसा नहीं हुआ है जो टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीत सके। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के पास बहुत ही शानदार मौका था अगर वह टीम इंडिया को इस मैच में जीता देते तो वह भारत को टेस्ट सीरीज जीत सकते थे। पहले टेस्ट मैच के बाद अगर भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में जीतती भी है तो टेस्ट सीरीज बराबरी पर रहेगी।
