Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड पर गई हुई है जहां पर भारतीय टीम के हेड कोच खत्म गंभीर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे हैं। लेकिन टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अचानक इंग्लैंड दौरा छोड़कर भारत वापस लौट आए हैं। टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर ने इंग्लैंड छोड़ दिया है।
गौतम गंभीर की मां को आया हार्ट अटैक
7 जून को भारतीय क्रिकेट टीम लंदन गई थी जहां पर भारतीय टीम के साथ गौतम गंभीर भी इंग्लैंड दौरे पर गए थे। लेकिन इसी बीच अचानक गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद गौतम गंभीर की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मां की हार्ट अटैक की खबर पाकर गौतम गंभीर तुरंत इंग्लैंड से वापस भारत लौट आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर की मां की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।
वापस कब लौटेंगे गंभीर?
भारतीय टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून को होने वाली है। बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर 17 जून को फिर से भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में युवा खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे जिस कारण हेड कोच गौतम गंभीर के लिए बड़ी चुनौती होने वाली है और यह टेस्ट सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलेगी।
Read More-करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की हार्ट अटैक से हुई मौत, एक्ट्रेस के घर पहुंचे सैफ और करीना
