Shivam Dube ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन जब देशभर में जीत का जश्न मनाया जा रहा था, उसी समय टीम का यह खिलाड़ी चुपचाप ट्रेन में बैठकर अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद ज्यादातर खिलाड़ी जश्न और टीम समारोह में व्यस्त थे, लेकिन शिवम दुबे (Shivam Dube) जल्द से जल्द अपने परिवार के पास पहुंचना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के अहमदाबाद से मुंबई जाने के लिए ट्रेन का सहारा लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए ट्रेन में कंबल ओढ़कर सफर किया, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके।
फाइनल में शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया को दिलाई बढ़त
ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में शिवम दुबे (Shivam Dube) ने आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 20वें ओवर में तीन चौके और दो छक्के जड़कर मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया को मजबूत स्कोर मिला और विपक्षी टीम दबाव में आ गई। (Shivam Dube) के इस प्रदर्शन को जीत के सबसे बड़े मोड़ों में से एक माना गया। हालांकि मैच के बाद उन्होंने ज्यादा समय जश्न में नहीं बिताया और जल्द ही अपने परिवार से मिलने की तैयारी में लग गए।
फ्लाइट फुल होने पर ट्रेन से सफर का लिया फैसला
फाइनल के बाद शिवम दुबे (Shivam Dube) को मुंबई लौटना था, लेकिन उस समय अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली ज्यादातर फ्लाइट्स पूरी तरह भरी हुई थीं। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी अंजुम और एक दोस्त के साथ ट्रेन से जाने का फैसला किया। बताया जाता है कि उन्होंने अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली सयाजी एक्सप्रेस की थर्ड एसी टिकट बुक कर ली। भीड़ से बचने के लिए उन्होंने टोपी, मास्क और फुल स्लीव टी-शर्ट पहनकर अपनी पहचान छिपाई। ट्रेन सुबह करीब 5 बजे रवाना हुई थी, इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि स्टेशन पर ज्यादा भीड़ नहीं होगी। लेकिन वहां भी भारतीय टीम की जर्सी पहने कई फैंस मौजूद थे। ऐसे में उन्होंने ट्रेन छूटने से कुछ मिनट पहले प्लेटफॉर्म पर पहुंचने का फैसला किया और जल्दी से अपने कोच में चढ़ गए।
टीटीई के सवाल से बढ़ी धड़कन, पत्नी ने संभाला मामला
ट्रेन में चढ़ने के बाद शिवम दुबे (Shivam Dube) सीधे अपनी अपर बर्थ पर पहुंच गए और कंबल ओढ़कर लेट गए। इसी दौरान टिकट चेक करने के लिए टीटीई आया और उसने पूछा कि इस सीट पर कौन है, क्या यह वही शिवम दुबे हैं जो क्रिकेटर हैं? इस सवाल से एक पल के लिए माहौल थोड़ा असहज हो गया। लेकिन उनकी पत्नी अंजुम ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। टीटीई आगे बढ़ गया और मामला वहीं शांत हो गया। लंबा टूर्नामेंट खेलने और जश्न की थकान के कारण शिवम दुबे (Shivam Dube) ने ट्रेन के लगभग आठ घंटे के सफर में आराम करने की कोशिश की। बाद में जब ट्रेन मुंबई के बोरिवली स्टेशन पहुंची तो उन्हें इस बात का डर था कि कहीं फैंस पहचान न लें। इसलिए उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और सुरक्षा के साथ अपने घर पहुंचे। घर पहुंचते ही उनके बच्चे अयान और मेहविश अपने वर्ल्ड चैंपियन पिता से मिलकर बेहद खुश हो गए।
