Homeखेलहार्दिक पांड्या ने फिर से पहनी Mumbai Indians की जर्सी, तस्वीर शेयर...

हार्दिक पांड्या ने फिर से पहनी Mumbai Indians की जर्सी, तस्वीर शेयर करते हुए कहीं ये बात

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एक बार फिर से मुंबई इंडियंस टीम में शामिल कर लिया गया है। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने मुंबई की जर्सी में एक तस्वीर भी शेयर की है।

-

Hardik Pandya: आईपीएल 2024 का सीजन अब नजदीक आ गया है। आईपीएल 2024 के सीजन का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच आईपीएल 2024 को लेकर ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। आपको बता दे कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को एक बार फिर से मुंबई इंडियंस टीम में शामिल कर लिया गया है। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने मुंबई की जर्सी में एक तस्वीर भी शेयर की है।

हार्दिक ने शेयर की मुंबई की जर्सी में तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कल जारी लिस्ट में गुजरात टाइटंस ने रिटेन कर लिया था। लेकिन अगले ही कुछ घंटे में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर लिया है। इसके बाद अब इस बात को कंफर्म खुद हार्दिक पांड्या ने ही किया है क्योंकि हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मुंबई इंडियंस की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इसको शेयर करते हुए हार्दिक पांड्या ने लिखा है कि “होम एमआई होम।”

हार्दिक की वापसी से खुश हैं मुंबई के फैंस

साल 2022 में गुजरात टाइटंस ने अपना डेब्यू सीजन खेला था। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया था जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या उन्हे खेलकर उन्हें अपनी टीम का कप्तान बना दिया था। दो सीजन गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है। हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी से मुंबई के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। लेकिन कुछ लोग हार्दिक पांड्या को ट्रोल भी कर रहे हैं।

Read More-हार्दिक और मुंबई के बीच हुई डील, फिर से रोहित की टीम में वापसी करेंगे पांड्या

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts