Ind vs Pak: वैसे तो भारत और पाकिस्तान पड़ोसी मुल्क है लेकिन दोनों देशों के बीच सीमा पर हमेशा से ही विवाद चल रहा है जिसका असर भारत और पाकिस्तान के बीच खेल पर भी देखने को मिलता है भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के बीच पिछले कई सालों से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है। जिस कारण जब भी भारत और पाकिस्तान आईसीसी के किसी इवेंट में आमने-सामने होते हैं तब पूरी दुनिया की निगाहें इस महा मुकाबला पर होती हैं। आपको बता दे कि भारतीय टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में होने वाले महा मुकाबला को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है जिसे सुनकर पाकिस्तान फैंस को देखा लग सकता है।
भारत-पाक मैच को लेकर क्या बोले हरभजन सिंह?
भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच होने वाले मुकाबला पर बयान देते हुए हरभजन सिंह ने कहा “मुझे लगता है कि उस मैच की हाइप बहुत ज्यादा बनाई जा रही है लेकिन मुझे लगता है कि अगर इंडिया को देखें, तो मैं टीम इंडिया को काफी ऊपर देखता हूं। ये पिच थोड़ी धीमी है. जो टीम बेहतर खुद को ढालेगी करेगी, उसको रिजल्ट उसके पसंद का मिलेगा। भारत को एक एडवांटेज होगा कि वो अपने सारे मैच दुबई में खेल रहा है, जहां पर उनको पिच का अंदाजा होगा, कंडीशन का अंदाजा होगा। ओवरऑल मुझे लगता है कि भारतीय टीम पाकिस्तान से बेहतर है और रिजल्ट भी भारत के फेवर में जाएगा। ऐसा अगर हम ऑन पेपर देखते हैं। लेकिन दिन अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।”
चैंपियंस ट्रॉफी में होगा आमना-सामना
भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टूर्नामेंट में मैच खेला जाएगा जहां पर भारतीय टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान का सामना करेगी। भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के बीच चैंपियन ट्रॉफी का मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।
Read More-चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें, ये खतरनाक खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुआ बाहर
