The Great Khali and Jasprit Bumrah: मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी में देश के कई बड़े-बड़े क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस को इनविटेशन दिया था। इसके बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई बड़े सितारे पहुंचे हैं। आपको बता दे कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और डब्लूडब्लूई (WWE) के दिग्गज दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिस पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।
खली के साथ वायरल हुई बुमराह की तस्वीर
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें जसप्रीत बुमराह डब्लूडब्लूई (WWE) के दिग्गज दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जसप्रीत बुमराह और डब्लूडब्लूई (WWE) के दिग्गज दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली को एक दूसरे के साथ पोज़ देते हुए देखा जा रहा है। फैंस द ग्रेट खली और बुमराह की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस ऐसे कर रहे रिएक्ट
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और ग्रेट खली की तस्वीर पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा “यॉर्कर बनाम बाउंसर।” एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा “बुमराह को बॉल बना के 150 की स्पिड में फेक दो।” इसके अलावा एक अन्य यूज़र ने लिखा “क्रिकेटर विद क्रिकेट स्टेडियम।” जसप्रीत बुमराह को t20 विश्व कप 2024 के टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
READ MORE-टीम इंडिया के तीन ऐसे ओपनर जिन्होंने टेस्ट में नहीं जड़ा एक भी शतक, लिस्ट में आकाश चोपड़ा भी शामिल
