WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच तगड़ी रेस चल रही है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अभी तक बराबरी पर रही है क्योंकि पहले टेस्ट मैच और दूसरे टेस्ट मैच के बाद सीरीज बराबर हो गई थी फिर तीसरे टेस्ट मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया है। गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच ड्रा होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए फाइनल की रेस और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है।
ड्रा हुआ तीसरा टेस्ट मैच
पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने पलट पार करते हुए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को हरा दिया अब तीसरा टेस्ट मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रा हो गया है। जिस कारण अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की रेस और भी ज्यादा रोमांचक हो गई है। क्योंकि मैच ड्रॉ होने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों को चार-चार अंक दिए गए हैं लेकिन अंक तालिका में 63.33 PCT के साथ साउथ अफ्रीका पहला नंबर पर है जबकि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है जिसके अंक 58.89 है। फिर तीसरे नंबर पर टीम इंडिया आ गई है क्योंकि टीम इंडिया के 58.88 हो गए हैं।
A stalemate at the Gabba adds more intrigue to the #WTC25 Finale race 🤩
Latest state of play ➡ https://t.co/eb99aMpgXA pic.twitter.com/pJ81Eh5ilg
— ICC (@ICC) December 18, 2024
क्या बन रहे फाइनल के समीकरण?
अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो भारतीय टीम के पास 138 अंक हो जाएंगे। इसके साथ PCT भी 60.52 हो जाएगा। जिस कारण ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
अगर अगले दो मैच में टीम इंडिया को एक जीत मिलती है और एक मैच ड्रॉ रहता है तो भारत के पास 130 अंक होंगे। PCT 57.01 होगा। जिस कारण अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2- 0 से जीत लेती हैं। भारत फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा और ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएगी।
Read More-जिगरी दोस्त के संन्यास पर भावुक हुए विराट कोहली, अश्विन को लेकर कही दिल छूने वाली बात
