Ind vs Afg 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का तीसरा T20 मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बहुत ही रोमांचक अंदाज में खेला गया है। आखिरी T20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तीसरे T20 में सभी को उम्मीद थी कि भारतीय टीम इस मैच को एक तरफ तरीके से जीतेगी। लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत को खूब टक्कर दी है जिस कारण तीसरी T20 मैच में दो सुपर ओवर खेले गए हैं।
भारत ने बनाए थे 212 रन
अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने भारतीय टीम के चार विकेट 22 रनों के स्कोर पर ही गिरा दिए थे। इसके बाद रिंकू सिंह और कप्तान रोहित शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 190 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी कर भारतीय टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा। इस दौरान टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने 69 गेंद में 121 रनों की विस्फोटक पारी के लिए तो वही रिंकू सिंह ने भी 39 गेंद में 69 रन बनाए हैं। इसके बाद भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और अफगानिस्तान टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। मुकेश कुमार के ओवर में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने 18 रन बटोर लिए। इसके बाद अफगानिस्तान का भी स्कोर इस ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 212 रन हो गया।
पहला सुपर ओवर भी हुआ टाई
रोहित शर्मा ने एक बार फिर से सुपर ओवर में मुकेश कुमार के हाथों में गेंद थमाई।सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान टीम के बल्लेबाजों ने एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना दिए। इसके बाद भारतीय टीम ने भी सुपर ओवर में एक विकेट गंवाकर 16 रन ही बना पाए। कारण भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया।
Double the drama 🫣
Double the nerves 🥶
All thanks to a Double Super-Over 💥A BTS view of the thriller from the M Chinnaswamy Stadium with #TeamIndia 👌👌
WATCH 🎥🔽 #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Uy4OAXVTJz
— BCCI (@BCCI) January 18, 2024
दूसरे सुपर ओवर में भारत ने जीता मैच
इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 11 रन बना दिए। इसके बाद रोहित शर्मा ने गेंदबाजी के लिए स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को बुलाया। अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी। लेकिन रवि बिश्नोई ने सिर्फ एक रन देकर अफगानिस्तान के दूसरे सुपर ओवर में दो विकेट गिरा दिए। जिस कारण भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले को सुपर ओवर में 10 रनों से जीत लिया। सीताराम भारतीय टीम की तरफ से प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड रोहित शर्मा को दिया गया है।
