Wednesday, March 4, 2026
Homeखेलहार के बाद दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया को किया ट्रोल, मजाक...

हार के बाद दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया को किया ट्रोल, मजाक उड़ाते हुए बोले ‘भारत की बैटिंग डाबरमैन डॉग की तरह…’

पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार के बाद पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजी का मजाक उड़ाया है और टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप को ट्रोल किया है।

-

Dinesh Karthik: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरे बनी हुई थी क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने का सभी इंतजार कर रहे थे जहां पर भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन अंत में इंग्लैंड ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हार के बाद पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजी का मजाक उड़ाया है और टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप को ट्रोल किया है।

दिनेश कार्तिक ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया के निचले गेम के बल्लेबाजों पर निशाना साधा है और सोशल मीडिया पर एक मीम पेज को की बात करते हुए टीम इंडिया की बल्लेबाजी को ट्रोल किया है। जिसमें दिनेश कार्तिक ने कहा “एक मीम मैंने सोशल मीडिया पर देखा, जिसमें टीम इंडिया की बल्लेबाजी लाइनअप को डाबरमैन डॉग की तरह बताया गया। क्योंकि उस डॉग का सर ठीक है, बीच का हिस्सा भी सही है लेकिन पूछ नहीं।”

निचले क्रम पर फिसड्डी टीम इंडिया

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के ऊपरी क्रम और मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन भारतीय टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों का परफॉर्मेंस बहुत ही निराशाजनक रहा जहां पर भारतीय टीम के निचले के उनके बल्लेबाज करुण नायर, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर अपने बल्लेबाजी से टीम इंडिया को मजबूत स्थिति तक नहीं पहुंच पाए। क्योंकि पहली बारी में भारतीय टीम के आखिरी 7 विकेट सिर्फ 41 रन के स्कोर पर गिर गए। वहीं दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के आखिरी 6 विकेट सिर्फ 31 के स्कोर पर गिरे थे।

Read More-भारत के लिए सबसे बड़े विलेन बने यशस्वी जायसवाल, छोड़ें चार कैच, शतक के बाद भी हो रही आलोचना

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts